झारखंड में मतदान के बीच शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा, कहा- रोटी-बेटी और माटी संकट में, लोग भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को…’,

0
234

झारखंड,

झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में जारी मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दावा किया है। चौहान ने कहा, “झारखंड विधानसभा चुनाव राज्य को बचाने का चुनाव बन गया है. झारखंड में रोटी, बेटी, माटी संकट में है। JMM-कांग्रेस सरकार ने नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगा है। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में NDA की सरकार बन रही है।

चौहान ने कहा, झारखंड को बचाने का चुनाव बन गया है। झारखंड में ‘रोटी, बेटी, माटी’ संकट में है। JMM-कांग्रेस सरकार ने नौकरियों के नाम पर युवाओं को धोखा दिया है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। घुसपैठिए संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। इसलिए लोग भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं।

शिवराज ने आगे कहा कि मैं सभी से समृद्ध, विकसित, सुरक्षित और घुसपैठियों से मुक्त झारखंड के लिए वोट देने का आग्रह करता हूं…भाजपा-एनडीए सरकार झारखंड की सूरत और लोगों की किस्मत बदल देगी…आप अभी नतीजे देख सकते हैं, भाजपा-एनडीए सरकार बना रही है। लोग गुस्से में हैं और इसीलिए वे भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को हरा रहे हैं।”

14,218 पोलिंस स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटानागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं। दूसरे चरण 38 सीटों में NDA की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, INDIA ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है।

528 कैंडिटेट्स मैदान में

चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 528 कैंडिटेट्स मैदान में हैं। इनमें से 55 महिला उम्मीदवार हैं। 127 करोड़पति हैं, जबकि 148 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इसी फेज में सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और विपक्ष के नेता अमर बाउरी, मंत्री इरफान अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान

चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे के वोटिंग आंकड़े जारी कर दिए हैं। राज्य की सभी 38 सीटों पर सुबह 11 बजे तक औसतन 31.37% मतदान हो चुका है।

संथाल परगना के विभिन्न जिलों का मतदान प्रतिशत आ चुका है। इसके मुताबिक सुबह 11 बजे तक पाकुड़ में 35.15 फीसदी हुआ है। देखें किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान हो चुका हैः-

देवघर

  • मधुपर : 33.47%
  • सारठ : 36.86%
  • देवघर : 29.40%

पाकुड़

  • लिट्टीपाड़ा:-34.71%
  • पाकुड़:-33.42 %
  • महेशपुर:-38.35 %

साहिबगंज

  • राजमहल विधानसभा- 28.75
  • बोरियो विधानसभा क्षेत्र कुल प्रतिशत- 33.12
  • बरहेट विधानसभा क्षेत्र कुल प्रतिशत- 31.50

गिरिडीह में जिल कुल 31.51 फीसदी मतदान हुआ है।

  • धनवार विधानसभा 32.3%
  • बगोदर विधानसभा 32.5%
  • जमुआ विधानसभा 28.63%
  • गांडेय विधानसभा 33.39%
  • गिरिडीह विधानसभा 30.76%
  • डुमरी विधानसभा 31.68%

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here