झारखंड विधानसभा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान, सबसे अधिक पाकुड़ जिले में 53.83 फीसदी वोटिंग तो सबसे कम धनबाद में 33.96% पड़े वोट

0
152

झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में आज 12 जिलों की 38 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। चुनाव आयोग ने दोपहर 1 बजे के वोटिंग आंकड़े जारी कर दिए हैं।  राज्य की सभी 38 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक औसतन 47.92% मतदान हो चुका है। सबसे अधिक वोटिंग पाकुड़ जिले में 53.83 फीसदी हुई है। वहीं, सबसे कम वोटिंग धनबाद में 33.96 फीसदी हुई है। विधानसभावार देखें तो महेशपुर में सबसे ज्यादा 58.77 फीसदी मतदान हुआ है।

14,218 पोलिंस स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटानागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं। दूसरे चरण 38 सीटों में NDA की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, INDIA ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है।

बीजेपी ने 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि सहयोगी AJSU पार्टी ने 10, जेडीयू ने दो और लोक जनशक्ति (रामविलास) ने एक सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक में, जेएमएम ने 43 सीटों पर, कांग्रेस ने 30, आरजेडी ने 6 और सीपीआई (एमएल) ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और कुछ सीटों पर दोस्ताना लड़ाई भी है।

528 कैंडिटेट्स मैदान में

चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 528 कैंडिटेट्स मैदान में हैं। इनमें से 55 महिला उम्मीदवार हैं। 127 करोड़पति हैं, जबकि 148 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इसी फेज में सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और विपक्ष के नेता अमर बाउरी, मंत्री इरफान अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

मधुपुर में मतदान पदाधिकारी गिरफ्तार

मधुपुर में मतदान पदाधिकारी गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जानकारी दी की मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है।

झारखंड में मतदान के बीच शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा

सेकेंड फेज में जारी मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दावा किया है। चौहान ने कहा, “झारखंड विधानसभा चुनाव राज्य को बचाने का चुनाव बन गया है. झारखंड में रोटी, बेटी, माटी संकट में है। JMM-कांग्रेस सरकार ने नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगा है। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में NDA की सरकार बन रही है।

चौहान ने कहा, झारखंड को बचाने का चुनाव बन गया है। झारखंड में ‘रोटी, बेटी, माटी’ संकट में है। JMM-कांग्रेस सरकार ने नौकरियों के नाम पर युवाओं को धोखा दिया है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। घुसपैठिए संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। इसलिए लोग भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here