रेत की कालाबाजारी ने ले ली एक की जान, आखिर कब तक ये सब चलता रहेगा,

0
479

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।इस सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाइवा चालक ने एक बाइक सवार युवक को बुरी तरह रौंद दिया जिससे मौके पर ही युवक की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार रेत भरी हाइवा लेकर चालक सेन्दरी से मोपका की ओर जा रहा था इसी दौरान सीपत चौक से राजकिशोर नगर की ओर जा रहे युवक को हाइवा चालक ने ठोकर मार दी जिससे युवक गिर कर

हाइवा के नीचे आ गया और चक्के में दबकर उसने दम तोड़ दिया हाइवा के पिछले चक्के में घसीटते हुए वाहन ने युवक को कुछ दूर तक ले गया युवक वाहन के चक्के में बुरी तरह से फंस गया हाइवा चालक को सरकंडा पुलिस ने पकड़ लिया और आगे की कार्यवाही कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here