‘मैं बहुत मीठी स्मृतियां लेकर…’, झारखंड से वापसी से पहले शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के लोगों की जमकर की तारीफ, कहा- आपके अद्भूत स्नेह और प्यार के लिए हमेशा ऋणी रहूंगा,

0
146

झारखंड,

झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। 23 नवंबर को परिणाम आएंगे। केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड से वापस लौट चुके हैं। झारखंड से रवाना होने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता से अद्भूत स्नेह और प्यार मिला है। यहां से मैं बहुत मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। ये अद्भुत प्रदेश है। यहां की भली और भोली जनता अद्भुत स्नेह और प्यार देती है। मैं इस अद्भूत स्नेह और प्यार के लिए हमेशा ऋणी रहूंगा।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसाधनों से भरपूर है झारखंड यहां खनिज संपदा, वन संपदा, जल संपदा, यहां के परिश्रमी लोग, उपजाऊ भूमि, इतना कुछ है कि झारखंड सचमुच में विकास और प्रगति के नए आयाम छू सकता है।

मुझे विश्वास है कि झारखंड में अब बीजेपी-एनडीए की सरकार बनेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग करके एक समृद्ध, विकसित, सशक्त और घुसपैठिया मुक्त राज्य झारखंड बनेगा। मैं झारखंड की जनता, यहां के कार्यकर्ताओं का आभारी हूं उनका अद्भूत स्नेह और प्यार मिला है।

मैं व्यक्तिगत रूप से अंतरआत्मा से झारखंड से जुड़ा

मन में ये ही भाव है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मार्गदर्शन में झारखंड बढ़े और प्रगति करे। ये अमीर धरती है। यहां से गरीबी को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। मैं व्यक्तिगत रूप से अंतरआत्मा से झारखंड से जुड़ गया हूं। कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के माध्यम से भी झारखंड की जनता की जो सेवा हो सकेगी। वो करने का प्रयत्न करेंगे। इस अद्भूत प्रेम के लिए जनता को बारम्बार प्रणाम।

झारखंड में 67.74 फीसदी हुआ मतदान

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए मतदान के आंकड़े  निर्वाचन आयोग ने गुरुवार (21 नवंबर) को जारी किए। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंकड़े जारी करते हुए बताया कि दो चरणों में हुए चुनाव के दौरान कुल 67.74 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

इस चुनाव में मताधिकार के इस्तेमाल के मामले में महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। पूरे राज्य में कुल 1 करोड़ 76 लाख 81 हजार सात (1,76,81,007) लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में 5 लाख 51 हजार 797 (5,51,797) ज्यादा रही।

68 सीटों पर महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत ज्यादा
कुल 91 लाख 16 हजार 321 (91,16,321) महिलाओं की तुलना में 85 लाख 64 हजार 524 (85,64,524) पुरुषों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य की 81 में 68 विधानसभा सीटें ऐसी रहीं, जहां महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया। इनमें अनुसूचित जनजाति यानी आदिवासियों के लिए आरक्षित सभी 28 सीटें भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here