चंडीगढ़ में धमाके, बाइक पर आए थे हमलावर

0
178

पंजाब,

चंड़ीगढ़ में मंगलवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में स्थित दो क्लबों के बाहर बम धमाके हुए. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन धमाकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

इन धमाकों के कारण दोनों क्लबों के शीशे टूट गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि विस्फोटक फेंकने वाले हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है.

दो बाइक सवारों ने क्लबों के बाहर देसी बम फेंके, जिससे क्लबों के शीशे चकनाचूर हो गए. घटना के तुरंत बाद चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ का दौरा करने वाले हैं. उनके दौरे से पहले इस धमाके को दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here