वसंत विहार के एक प्राइवेट स्कूल में छठी क्लास के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, मुंह से निकल रहा था झाग

0
263

दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार में एक निजी स्कूल में 6 क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जानकारी के अनुसार, 2 छात्रों के बीच हुई कहासुनी के दौरान एक छात्र ने दूसरे को धक्का दे दिया, जिसके चलते गिरने से छात्र की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चलेगी क्योंकि बच्चे के शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here