टेंडर हुआ, रोड बना और काम खत्म, आखिर ये रोड किसके लिए बना? डबरी को पाटने की तैयारी पूरी? आखिर किसकी है डबरी?

0
188


चांपा,

नगर में चल रहे गतिविधियों से जनता का भला हो या ना हो लेकिन अधिकारी अपनी जेब गर्म करने लगे हुए है। वहीं किसी भी बातों का जवाब देने अधिकारी कतराते रहते है। तालाब के पास बने रोड की कहानी कुछ और ही बयां करती है। तालाब के पास स्थित मां समलेश्वरी मंदिर के बगल निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से रोड बना दिया गया है और तो और रोड किसकी जमीन पर बनी है ये भी नगर पालिका परिषद को पता नहीं है। कई लोगों का मानना है कि यह रोड निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने बनाया गया है।

यह रोड द मार्डन विलेज शादी भवन से होकर दूसरे गली में निकलती है लेकिन वहां पहले ही गांधी भवन और अम्बेडकर भवन से होकर द माडर्न विलेज होकर रोड गुजरती थी। जिससे लोग आना जाना करते थे लेकिन यह समझ से परे है कि किस निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए दोबारा बगल से सीधी रोड बनाया गया। जिसके लिए नगर पालिका परिषद से टेंडर हुआ, रोड बना और काम खत्म, लेकिन फायदा किसे मिला ये सोच का विषय है। इन सब के पीछे क्या राज है यह आम जनता भी जानना चाहती है। अब देखना यह है कि इस सीधी रोड की हकीकत कब सामने आती है। इसे बनाने के पीछे का राज क्या है? आखिर ये रोड किसकी जमीन पर बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here