पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट, तीन लोगों के उड़ गए चिथड़े, कई लोगों के घायल होने की खबर

0
164

इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है। पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट हुआ है। विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की है। बंगाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। लोगों का रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

मिली जानाकरी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में गैरकानूनी तरीके से देसी बम बनाया जा रहा था। उसी समय बम विस्फोट हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि बिल्डिंग में दरार पड़ गई। धमाके के बाद वहां हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात की बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here