पश्चिम बंगाल में बनेगी नई बाबरी मस्जिद, इस दिन रखी जाएगी नींव, सीएम ममता बनर्जी के मुस्लिम विधायक का ऐलान, इनका विवादों से रहा है पुराना नाता

0
159

पश्चिम बंगाल में नई बाबरी मस्जिद बनेगी। सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) विधायक हुमायूं कबीर ने इसका ऐलान किया है। हुमायूं कबीर ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद इलाके के बेलडांगा में नई बाबरी मस्जिद बनाई जाएगी। 6 दिसंबर 2025 से पहले ही बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा।

TMC विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 34 प्रतिशत मुसलमान हैं। उनकी जो भावना है और उनकी जो पश्चिम बंगाल में सिर ऊंचा कर जीने की तमन्ना है, जो अधिकार हैं उसके लिए मैं यहां से एक प्रस्ताव रखना चाहता हूं। मस्जिद बनाने में पैसा का कोई अभाव नहीं होगा।

TMC विधायक ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में 34 प्रतिशत मुसलमान हैं। उनकी जो भावना है और उनकी जो पश्चिम बंगाल में सिर ऊंचा कर जीने की तमन्ना है, जो अधिकार हैं उसके लिए मैं यहां से एक प्रस्ताव रखना चाहता हूं। रुपयों का कोई अभाव नहीं होगा। यहां बेलडांगा में जितने मदरसे हैं. इसके अलावा बहरामपुर इलाके में जितने मदरसे हैं। सभी मदरसों के प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी को मिलाकर 100 या उससे कुछ ज्यादा लोगों की एक बाबरी मस्जिद ट्रस्ट बनाई जाएगी। इस ट्रस्ट की ओर से छह दिसंबर 2025 के भीतर इसी बेलड़ांगा इलाके में दो एकड़ ज़मीन में बाबरी मस्जिद की स्थापना करेंगे।

एक करोड़ रुपए दान देने की कही बात

उन्होंने कहा, बंगाल के मुसलमान सिर ऊंचा कर सारे देश को दिखाएंगे कि जिस बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया था, उसकी मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में स्थापना की गई है। मैं खुद एक करोड़ रुपया दान करूंगा और मैं कहना चाहता हूं कि आने वाले छह दिसंबर 2025 तक यहीं बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा।

विवादों से रहा है पुराना नाता

ममता के विधायक हुमायूं कबीर का विवादों से पुराना नाता रहा है। कबीर मुस्लिम बहुल जिले मुर्शिदाबाद के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे ममता बनर्जी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रहे हैं। हाल ही में हुमायूं कबीर का एक बयान विवादों में रहा था। उन्होंने आम चुनाव के प्रचार में कहा था कि वह जीतने के बाद दो घंटे के भीतर बीजेपी समर्थकों को काटकर भागीरथी नदी में फेंक देंगे। उन्होंने मुर्शिदाबाद में हिंदुओं और मुसलमानों की जनसांख्यिकी पर भी सवाल उठाए और कहा, मुर्शिदाबाद की आबादी में 70% मुसलमान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here