गृहमंत्री के दौरे से पहले बस्तर में NIA का छापा, बड़ी कार्रवाई कर सकती है टीम

0
154

सुकमा,

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हैदराबाद से पहुंची एनआईए की टीम ने नक्सल मामले में दो लोगों के घर छापा मारा है. इसमें से एक को 25 सितंबर को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले नक्सल मामले में बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश दी है. स्थानीय पुलिस की एक टीम भी साथ है. मंतोष मंडल को स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया था. मंतोष पर नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क का आरोप लगा था. वहीं एनआईए की टीम आप उसके घर में छापा मारकर जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here