डायरिया से मौत के मामले में भाजपा पार्षदो ने किया नगर निगम का घेराव

0
428


बिलासपुर। बिलासपुर में डायरिया के बढ़ते प्रकोप के मामले में भाजपा के पार्षदों ने नगर निगम का घेराव किया। भाजपा पार्षदों का कहना है कि वार्डों में प्रमुखता से साफ सफाई नहीं होती, जिसके चलते डायरिया से लोगों की मौत हुई है। वहीं वार्डों में निवासरत लोग दूषित पानी पीने मजबूर हैं। शहर में अब तक डायरिया से सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं २७५ से अधिक डायरिया से संक्रमित है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बावजूद प्रशासन इस मामले में कोई गंभीरता नहीं ले रही है।

कुंभकरण की नींद से जागे भाजपा पार्षद

कई दिनों बाद और कई लोगो की डायरिया से मौत होने के बाद अचानक ही भाजपा के पार्षद कुंभकरण की नींद से जाग गये हैं। भाजपा पार्षदों का कहना है कि वार्डों में उचित व्यवस्था के साथ साफ सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके चलते उन्हें नगर निगम का घेराव करना पड़ा। भाजपा पार्षदों ने अपने हाथ में तल्खी उठाए नगर निगम के गेट के सामने धरने पर बैठ गए। भाजपा पार्षदों कहा कि डायरिया से जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार को ५ लाख और जो डायरिया से संक्रमित है उन्हें १ लाख तत्काल दिया जाए। वहीं भाजपा पार्षदो ने इस मामले में जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री और महापौर से इस्तीफे की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here