घरेलू विवाद के बाद पत्नी को चाकू मारा, गुस्से में घर जलाया, जिंदा जलने से पति की मौत…

0
201

रायपुर,

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार की रात एक बड़ी घटना घट गई। दरअसल, भनपुरी रामेश्वरम नगर में घरेलू विवाद के बाद बी.अमरेश्वर राव (45) ने अपनी पत्नी के. संध्या रानी पर चाकू से हमला कर दिया। संध्या किसी तरह जान बचाकर मकान से बाहर भागी। अमरेश्वर ने इसी दौरान मकान के भीतर आग लगा दी। वह मकान से बाहर नहीं आया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास वालों के साथ अमरेश्वर को बचाने के लिए मकान के भीतर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर फट गया और जोरदार धमाका हुआ। सूचना पर पहुंचे दो पुलिस जवान हेमंत गिलहरे, विकास सिंह व पड़ोसी विक्रम ठाकुर, चेतन योगी व एक इसकी चपेट में आकर झुलस गए। 

इसके बाद सभी को आनन-फानन में डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया है। संध्या का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अमरेश्वर की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। वह आए दिन अपनी पत्नी से विवाद करता था। उसके साथ मारपीट करता था। दोनों की शादी को कई साल हो गए हैं। दोनों की कोई संतान नहीं है। दोनों रामेश्वरम नगर में किराए के मकान में रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here