मनेन्द्रगढ़ विधायक के नेतृत्व में जोन मुख्यालय में उग्र प्रदर्शन, रेल रोकने की चेतावनी

0
314

बिलासपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत चिरमिरी मनेंद्रगढ़ से होकर गुजरने वाली अधिकांश यात्री गाड़ियों का परिचालन विगत कोरोना काल के लंबे समय से लगभग बंद है ।हालात ऐसे हैं कि स्थानीय लोगों को अब सुचारू यातायात के लिए सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ रही है ।

इन्हीं मांगों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के बैनर तले मनेंद्रगढ़ विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डीआरएम कार्यालय का घेराव करके जमकर हल्ला मचाया।

जिन्हें काबू में करने स्थानीय पुलिस और आरपीएफ जीआरपी को संयुक्त रूप से तैनात होना पड़ा ।विधायक डॉ विनय जयसवाल के नेतृत्व में

चिरमिरी मनेंद्रगढ़ के विभिन्न नागरिकों सामाजिक संगठनों नेताओं एवं आम जनों ने मांग पूरी होने पर माल गाड़ियों के परिचालन को बाधित करने की चेतावनी दी है ।

उनका कहना है कि यात्री गाड़ियों को तो बंद कर दिया गया है लेकिन बड़े व्यापारियों कि माल गाड़ियों का संचालन सतत रूप से जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here