राहुल गाँधी ने सांसद को दिया धक्का ! सांसद के सिर में लगी चोट, जब सांसद को देखने राहुल पहुँचे तो भीड़ गए बीजेपी सांसद, उल्टे पाँव लौटे राहुल,

0
168

खबर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन से आ रही है। खबर है कि कांग्रेस के सांसद राहुल गाँधी की वजह से बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी जमीन पर गिर पड़े इस दौरान उनके सिर पर चोट आ गयी। जमीन में गिरे सांसद को देखने और उनके सिर पर फर्स्ट एड करने वालों की भीड़ लग गयी। भीड़ के साथ साथ चोटिल सांसद को देखने जब राहुल गाँधी भी पहुँचे तो वहाँ मौजूद सांसद निशिकांत दूबे ने राहुल गाँधी को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।

यहाँ तक कह दिया कि राहुल जी आपको शर्म नहीं आती इन्हें धक्का देकर गिरा दिए ? सांसद की बातों का कोई जवाब दिए बगैर राहुल उल्टे पाँव वापस चले गये । राहुल गाँधी के वहाँ से जाते ही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पहुँचे और राहुल गाँधी की ओर से सफाई पेश करने लगे लेकिन बीजेपी सांसद किसी भी तरह के एक्सक्यूज से सहमत नहीं होते दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here