अनुपस्थित पाये गये 5 अधिकारी-कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस

0
398

 

 

उपायुक्तों ने किया संभाग स्तरीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

 

बिलासपुर। कमिश्नर डॉ. संजय अलंग के निर्देश पर आज कार्यालय के उपायुक्तों द्वारा संभाग स्तरीय दो कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपस्थित पाये गये 5 अधिकारी-कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि सभी शासकीय कार्यालय राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब सवेरे 10 बजे से आम जनता के लिए खुल रहे हैं। अधिकारी कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसका आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस सिलसिले में राजस्व उपायुक्त अखिलेश साहू एवं विकास उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा ने आज बिलासपुर मुख्यालय में स्थित संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एवं संयुक्त संचालक कृषि कार्यालय का सवेरे 10 बजे निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण विभाग के व्याख्याता विजय कुमार सोम एवं भृत्य श्रीमती अहिल्या महिलांगे अनुपस्थित पाई गई। इसी प्रकार संयुक्त संचालक कृषि कार्यालय में आरएईओ एस.के.द्विवेदी एवं श्रीमती उषा खाण्डे तथा सहायक वर्ग तीन ज्ञानेन्द्र कुमार नवरंग गैरहाजिर पाये गये। संबंधित कार्यालय प्रमुखों को अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया है। उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संभाग स्तरीय कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here