‘BJP सांसदों की हत्या करवा सकते हैं राहुल गांधी’, BJP के इस दिग्गज सांसद के सनसनीखेज दावे से मचा बवाल, सभी को संभलकर रहने की दी नसीहत

0
197

बीजेपी सांसदों की कांग्रेस हत्या करा सकती है। ये दावा झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने किया है। निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस NDA के सांसदों की हत्या करा सकती है। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी अर्बन नक्सल के सबसे बड़े सरदार हैं।

निशिकांत दुबे ने कहा, “जिस तरह से राहुल गांधी महिला सांसद फैनोंग कोन्याक के करीब गए, उसका वर्णन वह नहीं कर पाईं। वह खुद बोलते-बोलते रोने लगीं। क्या यह डूब मरने वाली बात नहीं है। 70-72 साल के सारंगी को धक्का मारकर गिरा दिया और फिर कहा कि उन्होंने मुझे धक्का दिया।

उन्होंने आगे कहा कि 2001 में संसद पर हमला हुआ था, तब पाकिस्तानियों ने यह हमला किया था, लेकिन लोकतंत्र के मंदिर पर कल उससे भी बड़ा हमला हुआ और यह हमला राहुल गांधी ने किया है। निशिकांत दुबे ने आगे कहा, “कश्मीर के नाम पर, सीएए के नाम पर, अग्नीवीर के नाम पर ये लोग देश को खंडित-खंडित करना चाहते हैं। इन सबके सबसे बड़े सरदार राहुल गांधी हैं।

निशिकांद दुबे ने शुक्रवार को ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की है। अपनी शिकायत में उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धमकाने का आरोप लगाया है।

संसद धक्कामुक्की कांड की जांच करेगी दिल्ली क्राइम ब्रांच

अंबेडकर विवाद के बीच संसद धक्कामुक्की कांड की जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच करेगी। जानकारी के मुताबिक मुताबिक भाजपा और कांग्रेस दोनों की शिकायतों की संसद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी जाएगी। वहीं मामले में क्राइम ब्रांच ने कहा कि मामले का खुलासा जल्द करेंगे। हमने लोकसभा सचिवालय से उस स्थान की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का अनुरोध करेंगे, जहां यह घटना हुई थी।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

अपने ऊपर लगे आरोपों पर राहुल गांधी ने भी सफाई जारी की है। राहुल गांधी ने कहा- “अंबेडकर जी की मूर्ति के पास से सभी सांसद शांति से संसद भवन जा रहे थे। भाजपा के सांसद वहां डंडे, तख्तियां लेकर खड़े थे और हमें अंदर नहीं जाने दे रहे थे। इसके बाद ये सब ध्यान भटकाने के लिए किया गया। मोदी जी अडानी जी को देश बेच रहे हैं लेकिन इसपर भाजपा वाले चर्चा करना नहीं चाहते हैं इसलिए आज की घटना का मुद्दा भाजपा द्वारा बनाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि संसद में कोई धक्कामुक्की नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here