दर्दनाक हादसा: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, ओवरटेक के चक्कर में मौके पर हुई दो सगे भाईयों की मौत…

0
127

धमतरी,

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिले के भखारा क्षेत्र के कोलियारी मोड़ के पास में एक तेज रफ्तार कार चलती ट्रक में जा घुसी. इस घटना में कार सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here