संतोष थवाईत बने चांपा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

0
153

चांपा। नगर के युवाओं की मंशा के अनुरूप भाजपा संगठन ने युवा तुर्क संतोष थवाईत को अपना चांपा नगर मंडल का अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया। युवाओं की भावना और संगठन ने एक समर्पित कार्यकर्ता, खास छबि, मिलनसार व्यक्ति को अपना अध्यक्ष बनाया है। चांपा नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं सहित लोगों के हर्ष व्यापत है। संतोष थवाईत के अध्यक्ष बनने से नगर मंडल में और अधिक ऊर्जा का संचार होगा। जिससे आगे होने वाली चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित मानी जा सकती है। वहीं अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद संतोष थवाईत ने कहा कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने सहित जनकल्याणकारी मुद्दों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। संतोष थवाईत को अध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं सहित संगठने में खुशी की लहर छा गई।

काफी खींचतान के बीच हुआ निर्णय

कई दिनों से चल रहे मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर संगठन में काफी खींचतान को स्थिति भी बनती जा रही थी। लेकिन संगठन ने चर्चित चेहरे पर दांव खेलना मुनासिब समझा। जिसके चलते नगर के भाजपा कार्यकर्ता और चर्चित चेहरे युवा नेता संतोष थवाईत को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा बनाए जा रहे चक्रव्यूह को आखिरकार संतोष थवाईत की मिलनसारिता और कार्यशैली ने तोड़ डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here