हत्या की नियत से हमला करने वाला आरोपी अपने साथिओं सहित गिरफ्तार

0
479

बिलासपुर। नूतन कॉलोनी का रहने वाला अमन अपने पुराने परिचितो से मिलने जोरापारा गया था, जहाँ आरोपिओ से गाली गलौच करने की बात पर रोड पर विवाद हो गया, गाली सुनकर अमन ने मना करते हुए विरोध किया तों आरोपी अभिषेक यादव ने माँ बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर पास में रखे बटन चाकू को निकाल कर अमन पर वार कर दिया व अपने साथी सुभम तिवारी, व एक अन्य नाबालिक के साथ वहाँ से मोटरसाइकिल में भाग गया. जानकारी मिलने पर घायल अमन को उसके परिचितो द्वारा हॉस्पिटल ईलाज के लिए भेजा गया। जानकारी मिलते ही तत्काल सरकंडा पुलिस ने मौक़े में जाकर cctv footage घटनास्थल का निकाला, फूटेज में घटना भी स्पस्ट दिख रहा था, तत्काल आरोपिओ को पकड़ा गया। आरोपी अभिषेक यादव आपराधिक गतिविधि में पूर्व में भी सिविल लाइन, कोतवाली क्षेत्र से जेल जा चूका है। थाना प्रभारी सरकंडा व एसिसियू के सम्मिलित प्रयास से आरोपिओ को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here