मिलिए सीएम साय के कट्टर समर्थक से ! ऐसा समर्थक शायद ही देखे होंगे ! सोशल मीडिया में हुआ वायरल

0
190

जशपुर,

फैन्स और समर्थक आपने कई देखे होंगे लेकिन जशपुर जिले के रामलखन जैसा फैन और समर्थक आपने शायद ही देखे होंगे। 

जिले के नारायणपुर के रामलखन ने प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय का अपने सीने में टैटू बनाया है और इनके सीने पर सीएम के टैटू वाली तस्वीर सोशल मीडिया में जोर से वायरल हो रही है।

दरअसल रामलखन मुख्यमन्त्री साय के कट्टर समर्थक माने जाते है। इन्होंने कई अंदाज में सीएम साय का प्रचार किया और सोशल मीडिया में चर्चा में रहे लेकिन इस बार अपने सीने में सीएम का परमानेंट टैटू बनवाकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहे हैं।

नारायणपुर कुनकुरी विधानसभा का हिस्सा है और मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय बतौर कुनकुरी विधायक प्रदेश के मुख्य मंत्री है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here