
जशपुर,
जिले के फरसाबहार का अंकिरा बीडीसी क्षेत्र इस बार फिर से चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है। बीते चुनाव में यहाँ से भाजपा नेत्री शकुंतला पांडेय और राजू सिंह की पत्नि सबिता सिंह के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था और यहाँ का चुनाव पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था इस बार यह सीट सामान्य पुरुष के कोटे में चला गया है। ऐसे में यहाँ से इस बार जनपद उपाध्यक्ष शकुंतला पांडेय के बेटे भाजपा नेता मनोज बबलू पांडेय ने बीडीसी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।हांलाकि इस बार राजू सिंह की पत्नि सबिता सिंह डीडीसी की दावेदारी कर रही है इसलिए मनोज पांडेय की दावेदारी और ज्यादा मजबूत हो गयी है।
मनोज कुमार पांडे पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल तपकरा अध्यक्ष तथा भाजपा मंडल महामंत्री तपकरा रह चुके हैं तथा वर्तमान में बाबू सजबहार में उप सरपंच पद में पदस्थ हैं।
इनकी मां शकुंतला पांडेय बाबूसाज बहार से जनपद सदस्य जीतकर दो बार फरसाबहार जनपद की उपाध्यक्ष रही तथा वर्तमान में अकीरा बीडीसी अंकिरा जीत कर जीत कर जनपद में उपाध्यक्ष पद पर हैं।
बीते पंचायत चुनाव में अंकिरा बीडीसी क्षेत्र का चुनाव विधानसभा चुनाव के अंदाज में लड़ा गया था। सबिता सिंह और शकुंतला पांडेय के बीच काटे की टक्कर हुई थी और पूरा चुनाव अंकिरा पर केंद्रित हो गया था।
बहरहाल चुनाव की घोषणा के बाद नया समीकरण क्या तैयार होता है यह तो आने वाला वक़्त बताएगा।


