
बिलासपुर,
न्यायधानी बिलासपुर के एक होटल में पुलिस ने रेड मारकर 11 रसूखदार लोगों को रंगे हाथो जुआ खेलते पकड़ा. होटल के मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. जुआरियों के पास से 3.50 लाख रुपए नकद जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी
1. तेजश्वर वर्मा, निवासी अशोक नगर सरकंडा
2. किशोर कुमार, निवासी बोदरी चकरभाठा
3. रमेश अग्रवाल, निवासी साकेत अपार्टमेंट अग्रेसन चौक
4. सुनील कुमार, चांटीडीह सरकंडा
5. पारूल राय, 27 खोली
6. हरवंश लाल, निवासी दयालबंद
7. शारदा मिश्रा, निवासी मंगला चौक
8. याशीर इकबाल, निवासी परिजात हाईट
9. केशव प्रसाद लहरे, निवासी रामालाइफ सकरी
10. प्रशांत नारंग, निवासी 27 खोली
11. राजेद्र कुमार, निवासी शुभम विहार


