
रायपुर,
छत्तीसगढ़ में निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है…छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी…
नगरीय निकायों में एक चरण में चुनाव होगा, 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 11 फरवरी को मतदान होगा, मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी.
मार्च में बोर्ड परीक्षा से पहले चुनाव होंगे. नाम वापसी की 31 जनवरी अंतिम तारीख तय की गई है. पंचायत चुनाव त्रि स्तरीय होगी, 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायत चुनाव होंगे.
नगर पालिकाओं में कुल 44 लाख 74 हजार 269 मतदाता होंगे, जिसमें पुरुष मतदाता 22 लाख 525, महिला मतदाता 22 लाख 73 हजार 232 और अन्य मतदाताओं की संख्या 512 होगी.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 433 जिला पंचायत सदस्य, 2973 जनपद पंचायत सदस्य, 11672 ग्राम पंचायत सरपंच और 1,60,180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव होगा.
कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता होंगे जिसमें पुरुष मतदाता 78 लाख 20 हजार 202, महिला मतदाता 79 लाख 92 हजार 184, अन्य 194 मतदाता होंगे. 1 लाख से अधिक मतदान कर्मी चुनाव सम्पन्न कराएँगे.


