पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों समेत 5 की हालत गंभीर, कार्यक्रम देकर गांव लौटते वक्त हादसे की शिकार हुई रामायण मंडली

0
162

बालोद,

जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ग्राम मनकी के रामायण मंडली के सदस्य रामचरित मानसगान का कार्यक्रम देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. मृतक दंपत्ति के दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर है. यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के मुजगहन और खामतराई गांव के बीच हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here