पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 15 माओवादी ढेर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- नक्सलवाद ले रहा अंतिम सांस

0
159

रायपुर,

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर जारी मुठभेड़ में जवानों ने 15 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि नक्सलवाद को एक और करारा झटका. नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में हमारे सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया. नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से आज नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here