आश्रयनिष्ठा का आव्हान : घुमन्तु बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ें : रेणु

0
317

बिलासपुर। होली के पांचवें दिन आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने रंग पंचमी का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया। इस मौके पर संस्था ने विनोबा नगर साँई मंदिर के पास मौजूद भिक्षुक बच्चों के साथ रंग ग़ुलाल की होली खेलकर उनकी बेनूर जिंदगी में रंग भर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था की सचिव अरुणिमा मिश्रा ने बच्चों को रंग ग़ुलाल लगाकर औऱ रंगीन टोपियां पहनाकर कीं।

टीम की संरक्षिका रेणु गौतम ने बच्चों को रंग ग़ुलाल औऱ नमकीन मिठाई के पैकेट बांटे औऱ आशीर्वाद दिया। उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने को प्रेरित किया औऱ इसके लिए मदद का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी, सचिव अरुणिमा मिश्रा, गोविंद, मधु त्रिपाठी, लता कश्यप व हिमांशु कश्यप उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here