करंट की चपेट में फिर आया जंगली हाथी, हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

0
137

रायगढ़,

बीती रात फसल रखवाली के लिये लगाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से एक गौतमी हाथी की मौत होनें से वन विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम क्रोंधा के जंगल में बीती रात करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के ग्रामीण ने अपनी फसल रखवाली के खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया था जिसके संपर्क में आने से उक्त हाथी की मौत हुई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गौतमी हाथी का दल विचरण कर रहा था इसी दल में से एक हाथी की मौत हुई है। गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वन विभाग के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों कुल 68 हाथी अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। खडगांव परिसर में 18 गौतमी दल बीती रात विचरण कर रहा था इसी दल में से एक हाथी क्रोंधा पहुंच गया था और यहां उसकी मौत हो गई। हाथियों के इस दल पर वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार निगरानी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here