
छत्तीसगढ़ के झारखंड में भी नक्सलियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है. बुधवार सुबह से बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के उतराटांड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें दो नक्सलियों के मारे जाने और दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. मुठभेड़ बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट में हुई है. बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में ऊपरघाट के बंशी और जरवा के जंगल में पुलिस और CRPF के जवानों की प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में एक पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए हैं. महिला नक्सली मंगलवार को चंद्रपुरा से गिरफ्तार किए गए 15 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली रणविजय महतो की पत्नी है.


