कटा हुआ पैर मिलने से सनसनी, शरीर के अन्य हिस्सों की कर रही तलाश में जुटी रतनपुर पुलिस

0
342

बिलासपुर। रमचंदा के जंगल में मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। रतनपुर से लालपुर पोड़ी की ओर मौजूद रमचंदा के जंगल में एक तालाब के पास ग्रामीणों ने सोमवार सुबह एक प्लास्टिक की थैली में मानव अंग देखा। प्लास्टिक की थैली में किसी इंसान का पैर दिख रहा था जिसका पंजा बाहर निकला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि यह पैर किसी महिला के हो सकते है। मुमकिन है कि कुत्ते और अन्य किसी जानवर ने इसे घसीट कर बाहर लाया होगा। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। रतनपुर थाने से टीम मौके पर पहुंच गई, जिन्हें आशंका है कि किसी की हत्या कर उसकी लाश तालाब में फेंकी गई होगी इसलिए अब बिलासपुर से गोताखोर मंगाए गए हैं ,जो तालाब में अन्य हिस्सों की तलाश करेंगे।

पुलिस सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है। आखिर इस इलाके में इंसान का पैर कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है। संभव है कि किसी की हत्या कर उसके अंगों को प्लास्टिक की बोरियों में पैक कर उसे जंगल के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया गया होगा ताकि मृतक की पहचान ना हो पाए। मामला पुलिस के लिए कठिन चुनौती है, देखना होगा कि पुलिस इसे किस प्रकार से सुलझा पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here