5 वर्षीय बेटे के सामने कैंची से पत्नी का गला काटा, फिर वीडियो बनाकर ऑफिस के ग्रुप में शेयर कर दिया, पढ़े दिल को दहला और बदन को झनझना कर रख देने वाली खबर

0
143

महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां घरेलू विवाद में एक स्टेनो ने 5 साल के बेटे के सामने कैंची से पत्नी का गला काटकर जान ली। इसके बाद वीडियो बनाकर ऑफिस के सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर दिया। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे पुलिस के मुताबिक शिवदास तुकाराम गीते और पत्नी ज्योति शिवदास गीते (मृतका) बीड का रहने वाले हैं। दोनों पुणे के खराड़ी इलाके में किराए पर रह रहे थे। आरोपी पति शिवदास तुकाराम गीते कोर्ट में स्टेनो है। दोनों का एक 5 साल का बेटा भी है। आए दिन घरेलू कारणों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।

घटना वाले दिन बुधवार (22 जनवरी) को सुबह 4:30 बजे शिवदास गिते (37) और उनकी पत्नी ज्योति गिते (27) के बीच घरेलू कारणों से बहस हुई। इसके बाद शिवदास ने घर में रखे कैंची से 5 वर्षीय नाबालिग बेटे के सामने ही पत्नी ज्योति की गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसनेहत्या का पश्चाताप व्यक्त करते हुए एक वीडियो शूट किया। वीडियो को शूट करने के बाद अपने ऑफिस के सोशल मीडिया ग्रुप पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची। वीडियो पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की एक वजह ये भी

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पति शिवदास को यह भी शक था कि उसकी पत्नी उसकी संपत्ति हड़प लेगी। इसी शक के चलते उसने ज्योति की हत्या कर दी। फिलहाल मामले में आगे की जांच खराडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण द्वारा की जा रही है। वहीं, ज्योति गीता का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here