
कोरबा,
घर से कुछ किलोमीटर दूर नाले के पास कक्षा सातवीं के छात्र की लाश पेड़ पर लटकी मिली है. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना स्थल से बीयर की बोतल, पानी पाउच और चाकू बरामद किया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक 14 वर्षीय अनुराग श्रीवास कल शाम से घर से लापता था. परिजनों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी थी. सुबह घर से कुछ दूरी पर अनुराग की लाश पेड़ पर लटकी मिली. लोगों की नजर पड़ने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.



