पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा ऐलान, कहा – धर्मांतरण रोकने छत्तीसगढ़ में करेंगे पदयात्रा, देशभर में बनाएंगे हनुमान चालीसा मंडल

0
212

रायपुर,

देशभर में धर्मांतरण रोकने के लिए बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा मंडल बनाए जाएंगे. इसका ऐलान बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया. निजी कार्यक्रम में रायपुर पहुंचे पंडित शास्त्री ने एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, धर्मांतरण देश का सबसे बड़ा मुद्दा है. इसका प्रमुख कारण अशिक्षा है.

पंडित शास्त्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ पदयात्रा करूंगा. विश्व की सेकेंड लार्जेस्ट चर्च छग के जशपुर में है. जशपुर और बस्तर से पदयात्रा निकालकर हिंदुओं की घर वापसी कराएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here