
चांपा,
विद्युत विभाग के कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्यशैली नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दिनों विद्युत विभाग के कर्मचारी लगातार विभाग के राजस्व वसूली सहित विद्युत विच्छेदन का काम लगातार कर रहे है। जिसके चलते नगर के लोगों में विद्युत विभाग की बिजली बिल बकाया राशि की वसूली को लेकर भय बना हुआ है। नगर के लोग विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचने के लिए लगातार बिजली बिल के बकाया राशि का भुगतान कर रहे है।
वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारी बिजली बिल के बकाया राशि वाले घरों का कनेक्शन भी काटा जा रहा है। हालांकि बिल का भुगतान हो जाने पर दोबारा कनेक्शन जोड़ दिया जा रहा है। लेकिन नगर के लोगों में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही की भूरि भूरि प्रशंसा भी की जा रही है। साथ ही विद्युत विभाग में राजस्व वसूली भी तेजी से हो रही है। लगभग 15 लाख से अधिक बिजली बिल की बकाया राशि का वसूली कर्मचारियों द्वारा किया जा चुका है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा बकाया बिजली बिल राशि का भुगतान नहीं करने पर कई मकानों के विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई भी की गई।


