
रायपुर,
नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी की पहली लिस्ट में राजनांदगांव जिले के छुरिया, एलबी नगर और डोंगरगढ़ नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों का लिस्ट जारी किया है.

रायपुर,
नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी की पहली लिस्ट में राजनांदगांव जिले के छुरिया, एलबी नगर और डोंगरगढ़ नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों का लिस्ट जारी किया है.
नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे. 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे क्रमश: 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.
देखें लिस्ट ….





छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू है. नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे.
वहीं पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी होगी. पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिनकी तारीखें 17, 20 और 23 फरवरी हैं. इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.
इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव होंगे. जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2973 पदों के लिए भी चुनाव होंगे. ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग होगी.

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसवि विश्लेषण का उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। ग्लैमर दुनिया, जुर्म की गली हो या खेल गांव, टेकनोलॉजी हो या किसी मुद्दे पर बेबाक राय सब कुछ इसी प्लेटफॉर्म पर। हम बताएंगे इतिहास के कुछ ऐसे किस्से जिनसे आप हिल जाएंगे। इरादे हैं आपको खबर के हर उस पहलू से रू-ब-रू कराना, जो आपके लिए जरूरी हैं।

