
चाम्पा। नगर के रामबांधा तालाब के पास नवनिर्मित भव्य श्री शिव पंचायत मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा, शिखर प्रतिष्ठा का आयोजन 1 फरवरी से 3 फरवरी तक आयोजित है। 1 फरवरी कलश यात्रा होगी। जिसमे महिला शक्ति द्वारा कलश अपने सर पर सुशोभित करके निकलेंगी। बच्चो के द्वारा विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। वेदी पूजन, शाम में सामूहिक सूंदर काण्ड पंडित कृष्ण कुमार दुबे के नेतृत्व में तबला और हॉरमोनियम आदि वाद यंत्रो के द्वारा होगी। जिसमे चाम्पा के तबला मास्टर जीतराम देवांगन, एवं साथी होंगे।

2 फरवरी को नवनिर्मित मंदिर में कलश स्थापना, शिखर प्रतिष्ठा, शाम में भजन संध्या जिसमे चाम्पा के विभिन्न महिला कीर्तन मंडली जिसमे माँ संतोषी कीर्तन मंडली, शिव पंचायत कीर्तन मंडली, सरस्वती महिला कीर्तन मंडली (बेलदार पारा) एवं अन्य महिला कीर्तन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन किया जायेगा। 3 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक, हवन, ब्राह्मण भोजन, शाम में शिव पंचायत मंदिर के महिमा का वर्णन पंडित सुनील पाठक के द्वारा साथ ही जगराता का आयोजन होगा। इस तीन दिवशीय धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मोहल्लेवासी एवं समस्त शिव भक्त चाम्पा के लोग कार्य में लगे हुए है। कार्यक्रम के लिए रेणुका देवांगन एवं अनीता गुप्ता को कलश यात्रा, तीन दिवशीय कार्यक्रम में प्रत्येक दिन शाम में होने वाली अलग अलग कार्यक्रम जैसे जगराता, सूंदरकाण्ड, भजनसंधया अंशु गुप्ता, राजू देवांगन, बिट्टू देवांगन, गोपाला एवं सभी युवा लड़को को सौपी गयी है। अन्य कार्यो में हलधर देवांगन, ललित देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, शिव प्रकाश (राजू-संजू), मदन देवांगन सत्यप्रकाश, किरण, रवि, मेघराज, नीरज, पिंटू, रवि श्रीवास, कोमल देवांगन, मोहनीश सोनी एवं समस्त मोहल्लावासी तैयारी पर लगे हुए है।


