नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) देवेश कुमार महला नेकेजरीवाल ने खुद को बताया ‘एक अकेला ईमानदार’, राहुल गांधी को बताया ‘बेईमान’, क्या यह पोस्टर AAP की एक सोची समझी रणनीति? बताया, “हमने 26 जनवरी के लिए मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था की है.” हमने छह चरणों में वाहनों की जांच और तलाशी की व्यवस्था की है. वीडियो कैमरा, वीडियो एनालिटिक्स और FRS (Face Recognition System) चालू हैं.
उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों पर हजारों CCTV कैमरे लगाए गए हैं और जिला पुलिस ने लगभग 15 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. 8 से 9 ब्रीफिंग और रिहर्सल हो चुके हैं. हम पूरी तरह से तैयार हैं और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने में सक्षम हैं. 26 जनवरी और दिल्ली चुनाव के लिए व्यवस्थाएं लगभग समान हैं.
VIP सुरक्षा के बारे में डीसीपी महला ने कहा कि विदेशी मेहमानों और VIPs के लिए प्रोग्राम में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं. “VIP और विदेशी मेहमानों के लिए कई जगहें हैं,” करीब 1 लाख लोग आएंगे.