
रायपुर,
भाजपा ने अंततः सभी नगर निगमों के महापौर पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रायगढ़ से जीवर्धन चौहान को टिकट दिया गया है। जीवर्धन चौहान का नाम चौंकाने वाला है क्योंकि उनका नाम दौड़ में कहीं शामिल भी नहीं दिख रहा था न उनकी कोई चर्चा थी।
बहरहाल भाजपा की सूची में ज्यादातर युवा चेहरे को प्राथमिकता दिए जाने की कोशिश की गई है। जीवर्धन चौहान एक समय नशा मुक्ति आंदोलन के अगुआ भी थे। उन्होंने तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के साथ मिलकर इस आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी।
देखिए पूरी सूची



