अवैध खनिज के कुल 515 प्रकरणों में 1.36 करोड़ की राजस्व की प्राप्ति, इस साल लक्ष्य से ज्यादा खनिज राजस्व की वसूली

0
286

बिलासपुर। खनिज विभाग बिलासपुर के द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के कुल 515 प्रकरणों में 01 करोड़ 36 लाख की राजस्व की प्राप्ति हुई है। इनमें अवैध खनिज उत्खनन के कुल 70 प्रकरण, अवैध खनिज परिवहन के कुल 430 तथा अवैध खनिज भंडारण के कुल 15 प्रकरणों में राजस्व की वसूली की गई है।

गौरतलब है कि खनिज विभाग बिलासपुर ने लक्ष्य से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में खनिज राजस्व लक्ष्य 39 करोड़ 38 लाख था। खनिज विभाग ने इससे अधिक 41 करोड़ 80 लाख का राजस्व प्राप्त किया है। वर्ष 2018-19 में 33 करोड़ 60 लाख, वर्ष 2019-20 में 34 करोड़ 18 लाख, तथा वर्ष 2020-21 में 39 करोड़ 22 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई है। इस प्रकार खनिज विभाग बिलासपुर पिछले 4 वर्षों से लगातार शासन द्वारा दिए जा रहे लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है।

बिलासपुर में रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से 18 रेत खदानें 2 वर्षों के लिए स्वीकृत की गई थी। इनमें से वर्तमान में 9 रेत खदानों की अवधि 1 वर्ष के लिए बढ़ाई गयी है। ऑक्शन किए गए खदानों से खनिज विभाग को फरवरी 2022 तक कुल 3 करोड़ 75 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है तथा डी. एम. एफ. के रूप में भी 19 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here