
रायपुर,
नगर निगम चुनावों के लिए महापौर के अलावा नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों के उम्मीदवारों की घोषणा कांग्रेस ने कर दी है। जगदलपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम रोकने की खबर थी लेकिन पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। वहां से मलकीत को टिकट दी गई है। सभी के नाम घोषित कर उसकी लिस्ट जारी कर दी गई है। रायगढ़ से निवर्तमान महापौर जानकी काटजू का नाम तय किया गया है। जबकि काटजू पहले से महापौर थी हालांकि उन्हें पार्षदों ने महापौर चुना था।
भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी महापौर के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय करते हुए रायगढ़ से जानकी काटजू को उम्मीदवार बना दिया है। भाजपा से यहां जीव वर्धन चौहान को टिकट दिया गया है। कांग्रेस में रायगढ़ से तीन नामों पर चर्चा चल रही थी जिसमें वर्तमान महापौर जानकी काटजू, रानी चौहान और पूर्व एल्डरमैन नारायण घोरे का नाम का पैनल बना था। जानकी काटजू सहित सभी नामों की घोषणा कर दी गई है। वार्ड पार्षदों के नाम की घोषणा आज की जाएगी।
ये लिस्ट होगी फाइनल
रायपुर : दीप्ति दुबे
बिलासपुर : प्रमोद नायक
अंबिकापुर : अजय तिर्की
जगदलपुर: मलकीत सिंह
धमतरी : विजय गोलछा
राजनांदगांव: निखिल द्विवेदी
रायगढ़ : जानकी काटजू
दुर्ग: प्रेमलता साहू
कोरबा : उषा तिवारी
चिरमिरी: विनय जयसवाल


