भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भतीजे समेत 18 अन्य लोगों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, टिकट वितरण को लेकर नाराजगी, पढ़िए पूरी खबर

0
208

सुकमा। छत्तीसगढ़ में इस बार निकाय चुनाव के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी होने जा रहा है। इसके लेकर भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण शुरू हो गया है। इसके साथ ही नाराजगी भी शुरू हो गई है। सुकमा में टिकट नहीं मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है और एक साथ 18 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इन नेताओं ने टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सुकमा के राजा मनोज देव, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 18 कद्दावर नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वालों में संगठन पदाधिकारी, वर्तमान पार्षद और पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पार्षद चंद्रिका गुप्ता, पार्षद शिल्पा मंडावी, दीपक नेताम, पार्षद अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोडिया, काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह, अपर्णा देव ने इस्तीफा दिया है।

इन नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण में पक्षपात और कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर इसतीफा दिया है। चुनाव के समय दिग्गज नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने से क्षेत्र में पार्टी को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में 11 फरवरी को एक चरण में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 15 फरवरी को परिणाम की घोषणा होगी। इसी बीच भाजपा ने प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here