
चांपा। कहावत हैं कि जो एक बार श्री खाटू श्याम बाबा के चरणों में शीश झुकाते हैं उन्हें किसी और के सामने झुकने की जरूरत नहीं पड़ती। इसी कड़ी में श्री श्याम भक्तों ने नगर पालिका परिषद के सामने श्री श्याम दरबार लगाकर लोगों को झुमने मजबूर कर दिया। आधी रात तक श्री श्याम भक्त बाबा के भजनों पर झुमते रहे। कार्यक्रम जय श्री राम सेवा समिति चांपा के द्वारा 26 जनवरी के अवसर पर श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक रूचिता तिवारी बिलासपुर, पंकज अग्रवाल चांपा, संगम सोनी बिलासपुर ने मिलकर आधी रात तक श्री श्याम भजन से समां बांधे रखा।

भक्तों ने भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण
श्री श्याम भजन सुनने पहुंचे लोगों और नगरवासियोे के लिए भव्य भंडारे का सभी आयोजन समिति के सदस्यों ने किया था। श्री श्याम भजन के साथ भंडारे का आयोजन नगरवासियों ने उठाया। सभी भक्त भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर श्री श्याम भजन में झुमते नजर आए। भजन संध्या समापन पश्चात सभी श्याम भक्तों ने आरती कर प्रसाद प्राप्त किया।
श्री श्याम भजन को लेकर नगरवासी उत्साहित नजर आए। साथ ही करने वाला श्याम कराने वाला श्याम की तर्ज पर नगरवासियों आयोजकों के लिए प्रशंसा जाहिर की। इस तरह के आयोजन से नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया।


