ट्यूशन टीचर का गंदा खेलः एक्स्ट्रा क्लास के बहाने नाबालिक छात्रा के साथ करता था अश्लील हरकत; फिर एक दिन….?

0
207

रांची के कोकर के हैदरअली रोड निवासी एक शिक्षक अमरेंद्र सिंह ने एक नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत की. जब नाबालिग ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने कहा कि यह सब सामान्य बात है. छात्रा ने बताया कि वह शिक्षक अमरेंद्र सिंह के घर ट्यूशन पढ़ती थी, जहां उसके साथ अन्य विद्यार्थी भी जाते थे. सोमवार की रात सभी विद्यार्थियों को भेजकर अमरेंद्र सिंह ने मुझे गणित पढ़ाने के नाम पर रुकने को कहा, फिर अश्लील हरकत करने लगे, लाइट बुझा दिया और मुझे गलत तरीके से अपनी ओर खींचने लगे. जब मैंने विरोध किया, तो उन्होंने कहा कि यह सब सामान्य है. शिक्षक की गलत मंशा को देखते हुए मैं किसी तरह उससे भागकर घर पहुंची. घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया. नाबालिग छात्रा के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग छात्रा, जो एक शिक्षक के पास पढ़ती थी, उसे मैथ पढ़ाने के बहाने अतिरिक्त क्लास के नाम पर अकेले रोक लिया गया और उसके साथ अश्लील हरकत की, जिससे छेड़खानी की घटना हुई. नाबालिग छात्रा ने शिक्षक की अश्लील हरकतों और मंशा को जान लिया और किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब हो गई.

शिक्षक गलत तरीके से छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा और कहा कि यह सामान्य बात है. नाबालिग छात्रा, शिक्षक की गलत नीयत को भापते हुए, नाबालिग छात्रा किसी प्रकार इंसान से हैवान बन गए शिक्षक से भागकर घर पहुंची और अपने परिजनों को शिक्षक की गलतियों की जानकारी दी.

नाबालिक छात्रा के साथ एक शिक्षक द्वारा की गई अश्लील हरकत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक अमरेंद्र सिंह के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया. राजधानी रांची की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, जब अमरेंद्र सिंह सोमवार की शाम सभी बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे थे, तो उन्होंने पीड़ित छात्रा को यह कहकर रोक लिया कि उसके पास गणित की अतिरिक्त क्लास है और बाकी सभी बच्चों को घर जाने को कहा. सभी बच्चों को घर जाने के बाद, आरोपी शिक्षक नाबालिक छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. आरोपी शिक्षक गलत तरीके से छात्रा को छूने लगा और जोर से जबरदस्ती करने लगा. छात्रा ने विरोध करते हुए खुद को आरोपी शिक्षक से छुड़ाते हुए भागकर घर पहुंच गई और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद सदर थाने की पुलिस ने आरोपी शिक्षक अमरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here