इतिहास दोहराने “लिटिल जूदेव” को उतारा मैदान में ! यहाँ हुई रॉयल फैमिली की रॉयल एंट्री ! पहली बार मैदान में उतरे लिटिल जूदेव, जानिए क्या है यहाँ का इतिहास ?

0
165

जशपुर। नगरी निकाय के बाद भाजपा ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों की भी सूची जारी कर दी। भाजपा द्वारा जारी डीडीसी उम्मीदवारों की सूची में सबसे बड़ा चेहरा शौर्य प्रताप सिंह जूदेव का है। दुलदुला ब्लॉक के इकलौते डीडीसी क्षेत्र मूलतः भाजपा का गढ़ रहा है। यहाँ से बीते चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता कश्यप को भाजपा ने समर्थन दिया था और ममता कश्यप ने यहाँ जीत हासिल की।

इससे पहले जूदेव परिवार के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव यहाँ से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने थे। यही वो डीडीसी क्षेत्र है जहाँ से भाजपा के बाहुबली नेता पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव ने राजनीतिक कैरियर की शुरुवात की थी। यहाँ से डीडीसी चुनाव जीतकर वह भी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनते रहे थे। इस बार भाजपा ने फिर से जूदेव परिवार को चुनाव मैदान में उतारा है। यहाँ से डीडीसी के उम्मीदवार शौर्य प्रताप स्व दिलीप सिंह जूदेव के पोते है और वर्तमान में भाजयुमो जशपुर के जिलाध्यक्ष हैं। इन्होंने भी कम उम्र में राजनीतिक कैरियर की शुरुवात की। 18 वर्ष की उम्र में पहली बार वह भाजयुमो जशपुर के जिला उपाध्यक्ष बने बाद में इन्हें भाजयुमो के जिलाध्यक्ष की जवाबदारी दी गयी।

बहरहाल, शौर्य प्रताप  पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं देखना यह दिलचस्प होगा है चुनावी पायदान पर पहली बार कदम रखने वाले शौर्य का चुनावी सफर कैसा रहता है।

ये भाजपा द्वारा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों की सूची

सूची क्षेत्र क्रमांक

01 मंगल राम

02 सुमित्रा पैंकरा

03 प्यारो बाई

04 शान्ति भगत

05 ईश्वरी किशन

06 शौर्य प्रताप सिंह जूदेव

07 अभी घोषित नहीं,,,देर शाम किया हो सकता है घोषणा

08 अनिता सिंह

09 हिरामती पैंकरा

10 सरिता सिदार

11 सालिक साय

12 सुरुचि पैंकरा

13 वेद प्रकाश भगत

14 दुलारी सिंग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here