CEC राजीव कुमार पर केजरीवाल का सबसे बड़ा वार, कहा- अगर राजनीति करनी है तो दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ लें, यमुना पानी में जहर पर हरियाणा-दिल्ली सरकार के बीच चल रहा विवाद

0
173

यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने को लेकर बीजेपी-आप के बीच जारी सियासत के बीच अरविंद केजरीवाल ने CEC राजीव कुमार पर अबतक का सबसे बड़ा वार किया है। आप संयोजक ने कहा कि अगर राजनीति करनी है तो दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ लें। मुझे नहीं लगता कि चुनाव आयोग को कभी इतना बर्बाद किया गया है। मुझे पता है कि वे मुझे दो दिन के भीतर जेल में डाल देंगे। उन्हें डालने दो। मुझे डर नहीं है।

दरअसल यमुना पानी में जहर मिलाने को लेकर हरियाणा-दिल्ली सरकार के बीच विवाद जारी है। इलेक्शन कमीशन ने गुरुवार को केजरीवाल को दूसरा नोटिस जारी कर 5 सवाल पूछे हैं। साथ ही 31 जनवरी तक जवाब मांगा है। इससे केजरीवाल गुस्से से लाल हो गए।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिटायरमेंट के बाद नौकरी की तलाश में है इसलिए राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त को राजनीति करनी है तो दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ लें। मुझे नहीं लगता कि चुनाव आयोग को कभी इतना बर्बाद किया गया है। मुझे पता है कि वे मुझे दो दिन के भीतर जेल में डाल देंगे। उन्हें डालने दो। मुझे डर नहीं है। देश ने पहले कभी इस तरह के चुनाव नहीं देखे हैं।

चुनाव आयोग ने केजरीवाल से पूछे ये 5 सवाल

दिल्ली चुनाव से पहले ‘यमुना में जहर’ वाले बयान पर अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले पर AAP चीफ केजरीवाल से 5 सवाल पूछते हुए कल 11 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है। उनसे जो पांच सवाल पूछे गए हैं, उनमें पहला सवाल है कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में किस प्रकार का जहर मिलाया? इस जहर की मात्रा, प्रकृति और इसे पहचानने के तरीके का क्या प्रमाण है, जिससे नरसंहार हो सकता था? जहर कहां पाया गया था? दिल्ली जल बोर्ड के किन इंजीनियरों ने इसे कहां और कैसे पहचाना? इंजीनियरों ने जहरीले पानी को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए कौन सा तरीका अपनाया?

ये है पूरा मामला

दरअसल, 27 जनवरी को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की तरफ से दिल्ली को उपलब्ध कराए जा रहे पानी की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि लोगों को पानी से वंचित करना, इससे बड़ा पाप कुछ भी नहीं है। बीजेपी अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़ना चाह रही है। वे हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं। यह प्रदूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली में मौजूद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से उपचारित नहीं किया जा सकता है। भाजपा दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या करना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

अरविंद केजरीवाल की इस टिप्पणी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। दोनों ने केजरीवाल के दावों की सत्यता पर सवाल उठाया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया था और उनसे अपने बयानों के समर्थन में तथ्यात्मक सबूत उपलब्ध कराने को कहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here