महाकुंभ भगदड़ की होगी न्यायिक जांच : मुख्य सचिव और डीजीपी आज जाएंगे प्रयागराज, CM योगी को सौंपेंगे रिपोर्ट

0
234

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी प्रशांत कुमार आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। जहां वे महाकुंभ हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेंगे। महाकुंभ भगदड़ को लेकर गृह विभाग के प्रमुख सचिव ने न्यायिक आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया। इस आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार होंगे, जबकि पूर्व डीजी वी.के. गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डी.के. सिंह को आयोग में शामिल किया गया है। यह आयोग एक समय सीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट देगा। पुलिस भी मामले की जांच करेगी और हादसे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here