वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा अंतर्गत काम कर रहे ठेकेदारों और सप्लायरों द्वारा अधिकारियों से सांठ गांठ कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं कई सालों से नगर पालिका परिषद चांपा के ठेकेदारों और सप्लायरों की उचित ढंग से जांच भी नहीं की गई है। सूत्रों का मानना है कि नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी मनमाने ढंग से ठेकेदारों और सप्लायरों से काम ले रहे है।
बिना जांच के चल रहे, कई करोड़ों के काम….
नगर पालिका परिषद चांपा अंतर्गत कई करोड़ों के काम मनमाने ढंग से चल रहे है, जिसकी जानकारी जिले के उच्च अधिकारियों को भी है बावजूद किसी के पास समय नहीं है, वहीं ठेकेदारों द्वारा घटिया मटेरियल और मुफ्त के सामान का उपयोग कर कई करोड़ों का बिल पास करा लिया जा रहा है।
कमीशन का खेल ऐसा कि जांच भी नहीं…
नगर विकास के नाम पर अधिकारी कर्मचारी द्वारा ऐसा खेल चल रहा है जिसमें जांच के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है। नगर पालिका के सभी अधिकारी और कर्मचारियों, ठेकेदारों और सप्लायरों की ईडी और आयकर विभाग से जांच होनी अत्यंत आवश्यक है। नगर वासियों का मानना है कि इस जांच से ऐसे कई राज का खुलासा होगा जो नगर विकास की गाथा लिखेंगे। उचित जांच और कार्रवाई होने से उम्मीद जताई जा रही है कि ठेकेदार, सप्लायर, अधिकारी और कर्मचारी से करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा हो सकता है।
अब देखना यह है कि यह जांच होगी या अवैध करोड़ों के अंश भाग उन अधिकारियों के पास भी पहुंच जाएगा, जिन्हें ईडी और आयकर विभाग द्वारा जांच का जिम्मा दिया जाएगा?

