स्कूल खुलते ही शिक्षा विभाग की सख्ती, 16 जून को देनी होगी इन 7 बिंदुओं की रिपोर्ट, शाम 4 बजे तक

0
9

रायपुर। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

मिली जानकारी मुताबिक संचालनालय ने स्कूल संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जिलों में की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी 16 जून 2026 को शाम 4 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा है।

15 जून 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि 11 जून को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक जिले और संभाग को निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजनी होगी।

संचालनालय ने जिन प्रमुख बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है, उनमें 16 जून से स्कूलों का संचालन प्रारंभ होना, प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था, गणवेश वितरण, पाठ्य-पुस्तकों का वितरण तथा सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण शामिल हैं।

इसके अलावा संभागीय, जिला एवं विकासखंड स्तर के शिक्षा कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की स्थिति और सभी शैक्षणिक संस्थानों में वीएसके (VSK) ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था की जानकारी भी मांगी गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक बिंदु के संबंध में यह बताया जाए कि कार्य पूरा हुआ है या नहीं। यदि किसी जिले में संबंधित व्यवस्था पूरी नहीं हुई है, तो उसके कारणों का भी उल्लेख करना होगा।

प्रदेशभर के शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संचालनालय स्तर पर समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here