रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए आगे, अधिकारी कर्मचारी यात्रियों की जान के पीछे…आखिर कब तक सुधरेगी चांपा स्टेशन की व्यवस्था, टूटे पंखे से हो सकती है दुर्घटना, भरी गर्मी में बदलने के बजाय बंद कर रखा पंखा, विभागीय लापरवाही को करता उजागर

0
9

वासु सोनी चांपा। एक तरफ रेलवे विभाग यात्रियों और स्टेशन की सुविधा को लेकर काफी सक्रिय रहता है तो वहीं चांपा स्टेशन की माने तो अधिकारी कर्मचारी सिर्फ अपने बचाव और अपनी सुविधा के लिए जाने जाते है। रेलवे महाप्रबंधक द्वारा निरीक्षण की जानकारी मात्र से चांपा स्टेशन के अधिकारी कर्मचारियों की नींद उड़ी हुई है। चांपा स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसी बीच साफ सफाई और यात्रियों की सुरक्षा को अनदेखा भी किया जा रहा है।

आपको बता दें कि चांपा स्टेशन के प्लेटफार्म 1 में एक सीलिंग पंखे का एक पत्ता टूट गया है जिसके सुधार या बदलने की जवाबदारी कोई भी उठाना नहीं चाह रहा है। वहीं चांपा स्टेशन के अधिकारी कर्मचारी बार बार उस स्थान से गुजर रहे है लेकिन उस टूटे हुए पंखे को बदलवाने के लिए शायद रेलवे के महाप्रबंधक को आना पड़ जाए?

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बहुत सक्रिय नजर आता है लेकिन चांपा रेलवे स्टेशन के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते है।

वहीं साफ सफाई की बात करें तो जिम्मेदार सिर्फ कमीशन की लालच में सफाई नहीं करा पा रहे है। ठेकेदारी प्रथा में भी सफाई निरीक्षक को कमीशन की लालच बढ़ गई है। सूत्रों ने बताया कि साफ सफाई अधिकारी द्वारा काम कर रहे मजदूरों के वेतन पत्रक में सिग्नेचर करने के लिए भी ठेकेदार से कमीशन चाहिए होता है? जिसके चलते सही ढंग से चांपा रेलवे स्टेशन की सफाई भी नहीं हो पा रही है।

बहरहाल उच्च अधिकारियों के आने जाने के समय ही चांपा रेलवे स्टेशन व्यवस्थित नजर आता है उसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है? पिछले दिनों डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारियों को फटकार लगाई थी, कुछ को एक दिन के लिए निलंबित भी किया गया, उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है? जिससे साफ प्रतीत होता है कि रेलवे के अधिकारी कर्मचारी अपनी मनमानी करने आतुर है। अब देखना यह है कि स्थिति में सुधार हो पाता है या नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here