इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पैसों का जाल और डराकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

0
1

चांपा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, गिरफ्तार आरोपी शिवम बरेठ (22 वर्ष) निवासी धोबीपारा थाना चांपा

चांपा। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। जहां आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पीड़िता ने 13 जून 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शिवम बरेठ द्वारा इंस्टाग्राम पर उसे लगातार संदेश भेजकर संपर्क स्थापित किया। कुछ दिनों तक बातचीत करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को बहला – फुसलाकर तथा पैसों का लालच देकर उसके बैंक खाते में राशि जमा कर दी। जब पीड़िता ने पैसे लेने से मना किया, तब आरोपी ने कहा कि वह बाद में लौटा दे।

पैसे के बहाने शुरू हुई धमकी

करीब 10-12 दिनों बाद आरोपी ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। वह फोन कर गाली-गलौज करने लगा और बार- बार पैसे लौटाने का दबाव बनाते हुए धमकी देने लगा। जब पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी, तब आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 310/2026 के तहत धारा 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 67(ए) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और घटना के 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करते समय सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धमकी, ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रउनि रूकसाना बानो, प्र.आर.गणेश कौशिक, आर. ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, वीरेश सिंह एवं थाना चाम्पा स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here