
जांजगीर चांपा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर जयदीप गर्ग एवं सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के निर्देशानुसार 15 जून 2026 को ग्राम पंचायत सोंठी में समाधान समारोह 2026 विशेष लोक अदालत हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन पैरालीगल वालेंटियर डलेश्वर प्रसाद पटेल, संतोष कश्यप, भुनेश्वर प्रसाद साहू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा किया गया। जहां उपस्थित ग्रामीणों को बतलाया गया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को सरल, सुलभ बनाने एवं घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से न्याय की भावना को मूर्तरूप देने की उद्देश्य से भारत की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन की शुरुआत 21 अप्रैल किया गया है एवं समापन अगस्त माह में विशेष लोक अदालत आयोजन के साथ होगा। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर मे 21, 22 एवं 23 अगस्त को किया जाएगा। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सलाह बैठकों का आयोजन राज्य जिला तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण समिति के मध्यस्थ केन्द्रों में किया जाएगा। सुलह वार्ता की प्रकिया 21 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है इस समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निदान करना है। सभी संबंधित पक्षकारों से अपील की गई है कि इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास करें। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समिति के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। अपने मामले को समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जूलाई निर्धारित की गई है एवं अन्य कानूनी जानकारी दिया गया।

